बिलासपुर 28 दिसम्बर 2021।
आज जन चौपाल में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियोें को निर्देश दिए। समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए लोग दूर-दूर से आए थे। आज 13 लोगों ने कलेक्टर को अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया।

जन चौपाल में ग्राम श्रीमती रामबाई, राजेन्द्र नगर निवासी श्री संतोष कुमार चिलोचलकर, मोपका निवासी श्री राजकुमार कौशिक, ग्राम रमतला निवासी श्री संतोष कुमार सूर्यवंशी, लोनिया पारा निवासी श्री चंद्रिका प्रसाद, श्री फिरता राम, सरंकडा निवासी श्री उमेश दीवान, ग्राम सिंघरी की सरपंच श्रीमती गिरजा यादव सहित अन्य लोगों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए है।
जन चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीस एस, अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री जयश्री जैन सहित सभी एसडीएम मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
