रायपुर 26/10/021
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखकर क्रांतिकारी कोरोना योध्दा संघ के कर्मचारियों को पुनः सेवा में वापस लिए जाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक से संगठन के पदाधिकारियों ने आनंद नगर निवास में मुलाकात कर अपनी सेवा कार्य के बारे में विस्तारा से जानकारी दी। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि कोविड काल में जो परिस्थितियां बनी हुई थी उस समय अनुकरणीय सेवा देकर मानव सेवा के लिए मूल्य कार्य किए इस संगठन के कर्मचारियों को निरंतर कार्य पर रखा जाना चाहिए। जिनकी सेवाएं समाप्त की गई उन्हें पुनः सेवा में रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव को इस संदर्भ के पत्र उचित कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है। इस दौरान कोविड कर्मचारी संघ के हुमेश जायसवाल, विनय कुमार, विकास कुमार, गंगाराम धीवर, प्रवीण चंद्रा, महेन्द्र चंद्रा, अनिता राठौर, मनोज बिसेन सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
