जशपुर(पत्थलगांव)15/10/021
प्रदेश के जशपुर जिले के पत्थलगांव में विसर्जन के दौरान दिल बैठा देने वाला हिट एंड रन सड़क हादसा हुआ है। विसर्जन करने जा रहे लोगों को पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में गांजा लेकर तस्करी की जा रही थी और भागने के दौरान गाड़ी का चालक भीड़ को रौंदते हुए भागने के दौरान यह अनहोनी कर विसर्जन को मातम में तब्दील कर गया।

भीड़ को रौंदते हुए भागे गाड़ी ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की गई वहीं गाड़ी में आग लगा दी गई है। इधर अक्रोशित लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव करने के साथ वहां जगह–जगह पर जोरदार प्रदर्शन किए जाने की खबर मिल रही है।
अब तक तो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अबतक 1 व्यक्ति की इस दर्दनाक हादसे में मौत होने की सूचना है जिसमें एक मृतक का नाम गौरव अग्रवाल बताया जा रहा है। वहीं दो दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
