– : – यूरिन इन्फेक्शन की समस्या आज लोगों में आम देखने को मिल रही है। वैसे तो यह परेशानी महिला और पुरूष दोनों में पाई जाती है। मगर फिर भी महिलाएं इसे बीमारी का ज्यादा शिकार होती है। यह परेशानी मुख्य रूप से मूत्राशय की नली में संक्रमण या सूजन होने के कारण होती है। इसकी वजह से ब्लैडर सिकुड़ने लगता है। ऐसे में यूरिन करने के दौरान जलन, दर्द व कभी तो खून आने की भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेने के साथ आम अपनी डेली डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने के भी जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इस समस्या के होने के लक्षण और कारण…
यूरिन इन्फेक्शन होने के लक्षण
– यूरिन करने के समय जलन और दर्द होना
– यूरिन में खून आना
– ज्यादा गाढ़ा यूरिन आना
– बार- बार यूरिन आने
– सामान्य से अधिक शरीर का तापमान होना
– पेट के निचले भाग और पीठ में दर्द रहना
यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण
– सही मात्रा में पानी न पीना।
– खाने में नमक का सेवन ज्यादा करना।
– यूरिन को रोकना।
– अधिक समय तक धूप में रहना।
– भारी मात्रा में मसालेदार व ऑयली भोजन का सेवन करना।
इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं…
नारियल पानी
नारियल पानी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल व एंटी- वायरल गुण होते हैं। इसके साथ सेवन से शरीर हाइड्रेट होता है। पेट में होने वाली जलन से आराम मिल ठंडक का अहसास होता है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यूरिन इंफैक्शन की परेशानी से जल्द ही राहत मिलती है।
आंवला
विटामिन-सी से भरपूर आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है। यूरिन इंफैक्शन की परेशानी में भी यह बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर में 4-5 इलायची के दानों का पाउडर मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।
इलायची
5-6 इलायची के दानों को पीसकर उसका पाउडर बना लें। फिर उसमें 1/2 सौंठ पाउडर, 1 चम्मच अनार का रस, चुटकीभर सेंधा नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे यूरिन इंफैक्शन से जल्द ही राहत मिलेगी।
दही
पौष्टिक गुणों से भरपूर दही का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसका सेवन करने से यूरिन में होने वाली जलन से आराम मिलता है। इसके साथ ही अपनी डेली डाइट में दूध और लस्सी को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।
सेब का सिरका
सेब में सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाएं जाते हैं। सेब के साथ इसका सिरका भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 चम्मच गुनगुने पानी में 2 चम्मच सिरका और स्वादानुसार शहद मिलाकर सेवन करने से यूरिन इंफैक्शन की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
Author Profile

Latest entries
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
प्रेस क्लब2026.03.24बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया..प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे..
बिलासपुर2026.03.17धान खरीदी, भंडारण व उठाव पर विधानसभा में गूंजा मुद्दा..किसानों के हित में पारदर्शिता पर जोर
