बिलासपुर – क्षेत्रीय सांसद और अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारो का उपयोग करते हुए समिति में श्री लक्ष्मी कश्यप, (सरपंच) भाड़ी, श्री संतोष पटेल, (सरपंच) तुर्काडीह, श्रीमती रुकमणी कोल, (सरपंच) बडपाली, श्री जितेंद्र निर्णेजक, (सरपंच) परसदा, श्रीमती नंदनी साहू, (सरपंच) कुली, श्री लखन पैकरा, (अ.ज.जा) बानाबेल, श्रीमती पुनीता डहरिया, (अ.जा.) बिल्हा एवं श्री शिवकुमार साहू, स्वयं सेवी संस्था सरकंडा को समिति के सदस्य पद पर नियुक्त किये। ज्ञातव्य हो कि उक्त समिति के द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की जाती है, जिसकी बैठक सामान्यतः हर तीन महीने में आयोजित की जाती हैं ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
