जिले में अब स्कूलों में भी लड़कियां सुरक्षित नही है। इससे स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर हुई है, मिली जानकारी के अनुसार भरनी स्तिथ सेंट जेवियर्स हॉस्टल के छात्रो ने छात्राओं के साथ ही अश्लील हरकत की है।बताया जा रहा है कि छात्राओं के साथ कि मारपीट और कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की गई,वही बीचबचाव करने आए छात्राओं के सहकर्मियों के साथ भी मारपीट करते हुए डंडों और लाठियों से जमकर पिटाई की गई।

घटना की जानकरी होने के बाद भी स्कूल प्रबंधक मूकदर्शक बना रहा और
सूचना मिलने के घण्टो बाद पुलिस मौके पर पहुंची।छात्राओं के साथ हुई इस घटना के बाद स्कूल प्रबन्धक ने दोषी छात्रो को सजा देने के बजाए उन्हें बचाने के लिए गर्ल्स हॉस्टल में छुपा दिया।

सेंट जेवियर्स हॉस्टल में लड़कियों के साथ हुई, इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए वरना दोषी छात्रों के हौसले बुलंद हो जाएंगे, यह एक गंभीर मामला है और इस पर जांच होनी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
