दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के भिलाई में सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास के पीछे मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सिर की हालत इतनी खराब और बुरी तरह सड़ी हुई है कि मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
नाली जाम होने पर पहुंचे थे सफाई कर्मचारी
मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के भिलाई निवास के पीछे सेप्टिक लाइन का पानी जाम होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद बीएसपी के कुछ सफाई कर्मचारी मौके पर लाइन की सफाई करने पहुंचे थे। जब कर्मचारी जाम लाइन और उसके आसपास की सफाई का काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बोरी पर पड़ी, जिसमें मानव सिर मौजूद था।
बोरी के अंदर मिला नर कंकाल का सिर
सिर की हालत बेहद खराब थी और वह पूरी तरह सड़ चुका था। अचानक बोरी के अंदर इंसानी सिर मिलने से सफाई कर्मचारियों के होश उड़ गए और उनमें हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से मुआयना किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद सिर किसी नर कंकाल का है, जो काफी लंबे समय से वहां पड़ा होने की वजह से सड़ चुका है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27Chhattisgarh BJP: प्रदेश स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें पूरी सूची
छत्तीसगढ़2026.10.27CG Cabinet : साय कैबिनेट के फैसले: 15 नवंबर से धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए ₹500 करोड़ मंजूर
छत्तीसगढ़2026.10.27CG News : सिविक सेंटर के पीछे नाली की सफाई के दौरान मिला कटा हुआ सिर, इलाके में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़2026.10.27CGPSC की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त : 50 हजार का लगाया जुर्माना, अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका से गायब थे 4 पन्ने
