CG News : रायपुर। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की।
जानकारी के अनुसार, मंत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंदखुरी से आरंग तक निकाली गई 71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा से संबंधित पोस्ट साझा की गई थी। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक इंस्टाग्राम आईडी से मंत्री और सतनामी समाज के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणियां की गई थीं।
मामले में सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश बघेल ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि टिप्पणियों से मंत्री की प्रतिष्ठा और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
पुलिस ने 17 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27CGPSC की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त : 50 हजार का लगाया जुर्माना, अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका से गायब थे 4 पन्ने
छत्तीसगढ़2026.10.27CG News : इंस्टाग्राम पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
छत्तीसगढ़2026.10.27छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?
छत्तीसगढ़2026.10.27CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..
