https://youtu.be/WUEWtf-Vo58धर्मांतरण के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का विशाल पद यात्रा,धरम, अमर,हर्षिता शामिल रहे..

https://youtu.be/WUEWtf-Vo58धर्मांतरण के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का विशाल पद यात्रा,धरम, अमर,हर्षिता शामिल रहे..

बिलासपुर6/09/021प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले में सोमवार को गांधी चौक से जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कष्ष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के नेतृत्व में नेहरू चौक तक धर्मांतरण के विरोध में जनजागरण पद यात्रा निकाली गई। जनजागरण पद यात्रा के पश्चात नेहरू चौक में सभा आयोजित की गई तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

नेहरू चौक में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सभा को संबोधित किया तथा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में धर्मांतरण हो रहा है। यह देश भगवान राम का देश है हम उनके मंसूबों को पूरे नही होने देंगे। श्री कौशिक कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के गांव गली मोहल्लों में प्रार्थना सभा के नाम पर गरीब वर्ग के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रलोभवन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है जो घोर निंदनीय है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है यहॉ सभी धर्म को मानने वाले लोग रहते है। ईलाज एवं शिक्षा के नाम पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है, यहॉ की सभ्यता को खंडित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश सरकार को आगाह कर रही है राज्य सरकार धर्मांतरण पर अंकुश नही लगायेगी तो ईट से ईट बजा देंगे।

आमसभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा है। राज्य सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में धर्मांतरण हो रहा है। भाजपा युवा मोर्चा ने आज सरकार को आगाह करने के लिए सांकेतिक रैली निकाली है यदि सरकार धर्मांतरण पर अंकुश नही लगायेगी तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी।
आज गांधी चौक से भाजयुमो की जनजागरण पद यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा काफी संख्या में शामिल हुए। जनजागरण पद यात्रा में पूर्व महापौर किशोर राय, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, अवधेश अग्रवाल, एस कुमार मनहर, रामू साहू, दीपक सिंह ठाकुर, कोमल सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, विक्रम सिंह, प्रवीण दुबे, अजीत सिंह भोगल, विजय ताम्रकार, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, दुर्गा सोनी, विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल,

सुशांत शुक्ला, राकेश चन्द्राकर, सुनीता मानिकपुरी, चंदु मिश्रा, डीके साहू, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, नीतिन पटेल, केतन सिंह, राहुल सराफ, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक चौबे, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, दीपक शर्मा, प्रमोद सिंह, रोशन सिंह, टिका साहू, नरेन्द्र यादव, नीलकमल मिश्रा, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, रोहित मिश्रा, आदित्य तिवारी, नीरज यादव, वेदांत शुक्ला, हरिकेश गुप्ता, ओंकार पटेल, मनीष पाठक, यश देवांगन, समर्थ सिंह, कुंदन दीवान, संदीप केशरी, अनुभव शुक्ला, अल्पेश द्विवेदी, रौनक श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास, विशाल मिश्रा, लक्ष्मीकांत शास्त्री, बुद्धेश्वर शर्मा, दीपक साहू, सन्नी रजक, कोमल सिंह ठाकुर, अजय पाटिल संदीप साहू, अश्वनी साहू, आनंद साहू, राजेश गुप्ता, अखिलेश तिवारी, छत्रपाल सिंह, आशीष तिवारी, मुकेश यादव, संदीप यादव, अरूण सिंह चौहान, अमित सहारे, रूपेश दुबे, सशांक श्रीवास्तव, लखन वाधवानी, गजानंद श्रीवास, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, नीतिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, लव दीक्षित, अजय यादव, राज कैवर्त, अरविंद साहू, तुषार चन्द्राकर, मिथलेश सिंह, ज्ञानेन्द्र कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत सिंह, चन्द्रजीत साहू, निलेश भार्गव, टिकेश्वर कौशिक, अभिलाष लुनिया, कामता कुलमित्र, जितेन्द्र भास्कर, नरेन्द्र नायक, विरेन्द्र अनुरागी, अनीश धवीर व पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद के जनप्रतिनिधिगण सहित आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *