रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेजों में राज्य सरकार ने प्रवेश की तारीख बढ़ा दी है. अब कॉलेजों में 30 सितंबर तक दाखिला हो सकेगा. सामान्य स्तर पर कॉलेज में 17 सितंबर तक प्राचार्य खुद प्रवेश करा सकेंगे. जबकि कुलपति के अनुमति से 30 सितंबर तक दाखिला हो सकेगा.
इससे पहले 15 सितंबर तक ही प्रवेश के लिए तारीख निर्धारित की गई थी. कोरोना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है. ज्यादातर कॉलेजों में आधे से अधिक सीट खाली हैं. ऐसे में कॉलेजों की सीट को भरने के लिए प्रवेश की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
