दिल्ली : – देश में बढ़ते कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को इमजेंसी यूज के लिए अप्रूवल दे दिया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।
पिछले सप्ताह ही अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में कोरोना टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी थी। हालांकि भारत में वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए क्लीनिकल ट्रायल जरूरी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से डीसीजीआई को दी गई अर्जी में कहा गया है कि वह भारत में 600 लोगों पर ट्रायल करना चाहता है। दो समूह में ट्रायल की अर्जी दी गई है। एक समूह में 18 से 60 वर्ष के लोगों को रखा जाएगा। दूसरे में 60 वर्ष से अधिक के लोग होंगे। तीसरे चरण में टीके की सुरक्षा और प्रतिरक्षण क्षमता की जांच होगी। जॉनसन एंड जॉनसन के इस टीके की एक ही खुराक लगनी है। वैक्सीन लगने के 28 दिन बाद रक्त के नमूनों को लेकर प्रतिरक्षण क्षमता की जांच होगी।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
