
बिलासपुर 31/07/21भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरूवात वंदेमातरम गीत एवं भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की ताकत को कम आंक रही है। भूपेश सरकार की योजनाएं हमारी बहनों की प्रगति में लगातार बाधक है। उन्होंने प्रदेश की आधी आबादी की ताकत का एहसास दिलाने उपस्थित सभी बहनों को यहां से संकल्प लेकर जाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने और ढाई साल के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प ले।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है, हमें प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता तक ले जाने की जरूरत है। कार्यक्रमों व आंदोलनात्मक गतिविधियों में हमारी भागीदारी अधिक होनी चाहिए। हम सब मिशन 2023 के लिए जुट गये हैं। सभी के एकजुट प्रयास से हम प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे। प्रदेश की किसान विरोधी सरकार शराब के कारोबार में जुटी हुई है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिला सशक्तिकरण का यज्ञ छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ, छत्तीसगढ़ का गौरव है कि हर हिस्से में शक्ति स्वरूपा महिलाएं विद्यमान हैं। इसी शक्ति का हमें आशीर्वाद मिला है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की सारी योजनाओं की शुरुआत बहनों और माताओं से होती थी। बेटियों के पैदा होने से शादी होने तक योजनाओं की हमने शुरुआत की है। परंतु इस सरकार ने बहनों का सम्मान करना बंद कर दिया है और बहनों इस अपमान का बदला अवश्य लेंगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन चुका है और पूरे विश्व में एक उम्मीद का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा मोदी जी ने इस कठिन दौर में देश को सशक्त नेतृत्व दिया है जिसके बदौलत आज विश्व भर में भारत की छवि दुनिया को वैक्सीन देने के रूप में हो रही है।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप को समझना होगा कि आज जो प्रचंड बहुमत मिलने पर इतरा रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ की महिला बहनों की बदौलत आपको मिला है। लेकिन आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी आप महिलाओं से किए वादे की तरफ देख भी नहीं रहे है।
महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला महिला मोर्चा प्रभारी शैलेन्द्री परघनिया ने कहा कि प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की बहने आज भी आपके कर्ज माफी की राह देख रही हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की बहन अब कांग्रेस के धोखे को पहचान गई है और सबक सिखाने के लिए समय का इंतजार कर रही है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने उपस्थित वरिष्ठजनों एवं मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
बैठक को महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष आर.विभा राव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, विभा गौरहा, रूक्मणी कौशिक, सुधा गुप्ता ने संबोधित किया। बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री वंदना जेण्ड्रे ने किया व आभार गायत्री साहू ने किया।

मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, स्नेहलता शर्मा, संध्या सिंह, नंदनी साहू, नुरीता कौशिक, मंजू सिंह ठाकुर, प्रभा विश्वकर्मा, निरजा सिन्हा, मंजुला सिंह, सोनाली सरकार, सुनीता मानिकपुरी, लक्ष्मी साहू, चांदनी भारद्वाज, रजनी यादव, चंदना गोस्वामी, संतोषी देवांगन, कंचल दुसेजा, शोभा कश्यप, शकुंतला कांछी, ललिता मरकाम, शैल भोई, राजेश्वरी गुप्ता, जया पाण्डेय, गायत्री दुबे, रजनी कश्यप, लक्ष्मीन मरावी, सविता नामदेव, शांति संडयाल, पबिता चेलके, सविता धीवर, लक्ष्मी साहू, कल्याणी साहू, मोंगरा भारद्वाज, मालती यादव, ममता त्रिपाठी सहित मोर्चा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
