जगदलपुर। बस्तर के दशहरा मेले में अवैध शराब खपाने की तैयारी पर पुलिस ने पानी फेर दिया। कोड़ेनार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद की हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में अवैध शराब जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में रखी 75 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें गोवा व्हिस्की की कुल 3,750 बोतलें शामिल थीं।
जांच में आरोपी की पहचान दुलगो कवासी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शराब को दशहरा मेले के दौरान बेचने के लिए जमा किया गया था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस अब इस अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश की शराब बस्तर तक कैसे पहुंची और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.19CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..
छत्तीसगढ़2026.10.19CG Crime : दशहरा मेले में खपाने के लिए घर में छिपा रखी थी 75 पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़2026.10.19CG Crime : पायलीखंड खदान से हीरे चोरी कर बेचने निकला आरोपी गिरफ्तार, 10.15 लाख का माल जब्त
छत्तीसगढ़2026.10.19ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..
