रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। 24 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति सूची के अनुसार कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र रायपुर रहेगा।
कर्मवीर सिंह को यह जिम्मेदारी पवन साय के स्थान पर दी गई है। इससे पहले पवन साय छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
भाजपा की जारी सूची में कर्मवीर सिंह का नाम क्रमांक 17 पर दर्ज है। उन्हें छत्तीसगढ़ के लिए प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व सौंपा गया है और उनका केंद्र रायपुर निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी नई नियुक्तियों में विभिन्न राज्यों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में संगठन महामंत्री के पद पर बदलाव किया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.09.24पवन साय की जगह कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़2026.09.23स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
बिलासपुर2026.09.21दूसरी शादी साबित करना मुश्किल, कानून बदलने की तैयारी
छत्तीसगढ़2026.09.21राज्य महिला आयोग में 13 मामलों की सुनवाई, महिलाओं की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
