कोरोना काल मे अनोखा शादी  ऑनलाइन क्लास में प्यार.. हुआ..फिर कर ली शादी..

कोरोना काल मे अनोखा शादी ऑनलाइन क्लास में प्यार.. हुआ..फिर कर ली शादी..

भागलपुर – : बिहार के भागलपुर से एक मामला सामने आया है, जिसका लोग तारीफ कर रहे हैं। यहां एक कोचिंग शिक्षक को अपनी एक छात्रा से प्यार हो गया और शिक्षक ने बिना दहेज लिए छात्रा से धूम-धाम से शादी रचा ली है। कोरोना महामारी में जहां स्कूल-कॉलेज बंद पड़े हैं ऐसे में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई हो रही है। भागलपुर में फिजिक्स की कोचिंग चलाने वाले रोहित भी ऑनलाइन क्लास में पढ़ाते हैं। इसी दौरान उनके क्लास में पढ़ने वाली काजल से उनकी मुलाकात हुई। पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंच गई।

रोहित, सुल्तानगंज प्रखंड के कटारा पंचायत में स्थित कुमारपुर गांव के रहने वाले गिरिनंद सिंह के बेटे हैं। वहीं काजल बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित बिरौंधा निवासी संजय मंडल की बेटी हैं। बताया जा रहा कि रोहित की ऑनलाइन कोचिंग क्लास को काजल ने भी ज्वाइन किया। इसी दौरान रोहित-काजल में प्यार हो गया।फिर मामला शादी तक पहुंच गया। खास बात ये रही कि उनकी शादी बिना दहेज और बैंड-बाजा बारात के एक मंदिर में हुई।

बिना दहेज और धूम-धड़ाके की शादी…

रोहित और काजल की शादी सुल्तानगंज के कुमारपुर गांव में स्थित काली मंदिर में बीते 2 जून को हुई। रोहित ने बिना दहेज के शादी रचाकर एक समाज में मिशाल पेश किया। बिना किसी खर्च और धूम-धड़ाके के हुई इस शादी की लोग जमकर तारीफ कर रहे। शादी को लेकर काजल के परिजनों ने बताया कि काजल ने जब इंटर की पढ़ाई पूरी की तो परिवार वाले उनकी शादी को लेकर चिंतित रहने लगे। ये चिंता शादी में लगने वाले दहेज को लेकर थी। लेकिन काजल हमेशा दहेज का विरोध करती थीं।

नवदंपत्ति ने दिया था पर्यावरण संरक्षण का संदेश

परिजनों के मुताबिक, घर में जब भी शादी की चर्चा होती तो काजल दहेज देने का नाम सुनकर ही भड़क जाती थीं। काजल के परिवार वालों की मानें तो काजल को ऐसे वर की तलाश थी जो बिना दहेज शादी करे। पेशे से शिक्षक रोहित कुमार ने काजल के इस सपने को साकार करके दिखाया। यही नहीं रोहित के पिता गिरिनंद सिंह भी अपने बेटे के इस दहेज मुक्त शादी से खुश हैं। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने घर में पौधा भी लगाया।

दंपति को BDO ने दी थी बधाई

पूरे मामले में शंभूगंज के BDO प्रभात रंजन ने बताया कि रोहित और काजल की शादी बिना दहेज के हुई है। हमें जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली तो हमने नवदंपति से संपर्क किया और उनको बधाई दी। वहीं बीडीओ ने कहा था कि हम इस शादी को लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हन को दिए जाने वाले इनाम भी देंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *