कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक और युवती की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला लेमरु थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम अरतेरा की है।मृतकों की पहचान मुकेश यादव (21 वर्ष) और मुनिता (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों गांव में ही पले-बढ़े थे।
पुलिस ने जताई ये आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंध असफल होने पर दोनों ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और अपनी जान दे दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुर2026.11.04छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
छत्तीसगढ़2026.11.04नगरीय निकाय चुनाव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़2026.11.04राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
छत्तीसगढ़2026.11.04Rajnandgaon ACB Action: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने में ACB की दबिश
