रायपुर:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को पार्टी की अनुशासन समिति की अहम बैठक हुई। समिति की बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने की। इस दौरान पार्टी से निष्कासित नेताओं और कांग्रेस में वापसी के लिए आवेदन देने वाले नेताओं के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक अमित जोगी से जुड़ा प्रकरण भी चर्चा में आया। अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बताया कि अमित जोगी का मामला फिलहाल विचाराधीन है। इस पर बैठक में चर्चा हुई, लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। प्रकरण को लंबित रखा गया है।
बैठक में पार्टी अनुशासन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी बयानबाजी को भी अनुशासनहीनता के दायरे में रखा जाएगा।
Author Profile

Latest entries
रायपुर2026.11.04छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
छत्तीसगढ़2026.11.04नगरीय निकाय चुनाव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़2026.11.04राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
छत्तीसगढ़2026.11.04Rajnandgaon ACB Action: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने में ACB की दबिश
