रायपुर – समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर दुर्ग संभाग में आज से दो दिवसीय “जन-संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए UCC कमिटी सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित करने की दिशा में काम करेगी। जन-संवाद के दौरान सामान्य लोगों के साथ बैठक कर UCC को लेकर उनके विचार और सुझाव लिए जाएंगे। समिति का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग की बात सुनी जाए और उनके सुझावों को प्रस्तावित ड्राफ्ट में उचित स्थान मिल सके। इस जन-संवाद के जरिए समिति अलग-अलग वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करेगी और UCC को लेकर उनकी राय,अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का प्रयास करेगी। कमिटी का मानना है कि व्यापक जन-सहभागिता के जरिए तैयार होने वाला ड्राफ्ट अधिक समावेशी और सभी वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखने वाला हो सकेगा।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27CG Train Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का रेलवे पर असर, 5 ट्रेनें रद्द और 2 का बदला रूट
छत्तीसगढ़2026.10.27CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव 2026 के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि तय, आदेश जारी
छत्तीसगढ़2026.10.27Chhattisgarh BJP: प्रदेश स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें पूरी सूची
छत्तीसगढ़2026.10.27CG Cabinet : साय कैबिनेट के फैसले: 15 नवंबर से धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए ₹500 करोड़ मंजूर
