बिल्हा /बिलासपुर
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिंदभोग एवं ग्राम गोढ़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने की सौगात मिलने पर आज दोनों ग्रामों के सरपंच, जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने परसदा निज निवास पहुँचकर विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इस महत्वपूर्ण एवं किसान हितैषी निर्णय के लिए ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल जी के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि अब तक किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता था। नवीन केंद्रों के खुलने से अब क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को अपने ही गांव के समीप धान बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय एवं आवागमन की बचत होगी और किसानों को उचित मूल्य पर अपनी उपज बेचने में आसानीशीर्षक
इस अवसर पर पुर्व् विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की सुविधा और समृद्धि ही हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
