कोरबा/अभनपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दिया है। कोरबा और अभनपुर में हुए दो सड़क हादसों में दो नाबालिग समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों घटनास्थलों पर मातम पसरा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले में मर्ग कायम किया है। फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है।
पहली घटना कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार की है, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक में सवार दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण चौहान (16) पिता बृजलाल और राजा नेटी (14) पिता कैलाश के रूप में हुई है। दोनों तिवरता से लिटियाखार लौट रहे थे।
मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त किया। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.
दूसरी घटना अभनपुर के मानिकचौरी रेलवे क्रॉसिंग के पास राजिम-रायपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जिसमें अज्ञात वाहन की ठोकर से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नायकबांधा अभनपुर निवासी देवाराम साहू (48) के रूप में की गई है। अभनपुर पुलिस ने घटना में अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.26Arnab Cyclone Alert : चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, दंतेवाड़ा के स्कूलों में 27 अक्टूबर को छुट्टी
Uncategorized2026.10.26SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, सभी फैसले सर्वसम्मति से लेने का दावा; फॉर्म-6 में बदलाव से किया इनकार
बिलासपुर2026.10.26छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन स्मृति ईरानी का मंथन, BJP विधायकों-सांसदों और मंत्रियों के साथ संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा; बोलीं- कार्यकर्ता हमारी असली ताकत
छत्तीसगढ़2026.10.26Pandariya Recruitment Scam: पंडरिया शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में 22 आरोपी के खिलाफ1000 पन्नों का चालान पेश, 320 पदों की भर्ती में हुई थी गड़बड़ी
