CGPSC साक्षात्कार चयन सूची पर उठे सवाल, 795 की जगह 608 शॉर्टलिस्ट होने पर आज सेंट्रल लाइब्रेरी में जुटेंगे अभ्यर्थी

CGPSC साक्षात्कार चयन सूची पर उठे सवाल, 795 की जगह 608 शॉर्टलिस्ट होने पर आज सेंट्रल लाइब्रेरी में जुटेंगे अभ्यर्थी

रायपुर, 3 सितंबर। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 जहां सीबीआई, ईडी के जांच के दायरे में है वहीं मेंस 2025 के साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के चयन पर प्रश्न चिन्ह उठने लगे हैं। मेंस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के लिए चयनितों की कुल संख्या को नियमों के विपरीत बताया है। सभी अभ्यर्थी इसे लेकर लोक सेवा आयोग अध्यक्ष को आज ज्ञापन सौंपेंगे।

उनका कहना है कि साक्षात्कार हेतु निर्धारित अनुपात का पालन: नियमतः कुल विज्ञापित पदों (265) के विरुद्ध न्यूनतम तीन गुना (795) अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए होना चाहिए। इसके विपरीत मात्र 608 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अतः चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए न्यूनतम तीन गुना अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाए।

इसी तरह से उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन: मुख्य परीक्षा के समस्त प्रश्नपत्रों का उदारतापूर्वक पुनर्मूल्यांकन किया जाए, ताकि अन्य योग्य प्रतिभागियों को भी साक्षात्कार में भाग लेने का अवसर मिल सकें l यह जानकारी देते हुए विनय देवांगन ने बताया कि वे सभी आज 11 बजे
सभी अभ्यर्थी सेंट्रल लाइब्रेरी में  एकत्रित होकर लोक सेवा आयोग जाएंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *