बिलासपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिले के विभिन्न मंडलों के प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा की गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री शैलेष पांडेय जी के अनुमोदन से युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी एवं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी की सहमति से यह घोषणा की गई है।
घोषित दायित्वों के अंतर्गत कोटा विधानसभा के करगीकला मंडल में सूरज साहू को प्रभारी एवं देवकीनंदन साहू को सहप्रभारी, बेलगहना मंडल में अमन अग्रहरी को प्रभारी एवं संजय यादव को सहप्रभारी, कोटा मंडल में ज्ञानेन्द्र कश्यप को प्रभारी एवं हर्ष पटेल को सहप्रभारी तथा रतनपुर मंडल में टीका साहू को प्रभारी एवं यशा गोरहा को सहप्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार मस्तूरी विधानसभा के सीपत मंडल में तुषार चंद्राकर एवं निलेश पाण्डेय, जयरामनगर मंडल में सागर वर्मा एवं महेंद्र पाटनवार, देवरीखुर्द मंडल में भास्कर पटेल एवं उदित सिंह, मस्तूरी मंडल में जयशंकर साहू एवं अवधेश प्रसाद, मल्हार मंडल में नरेन्द्र नायक एवं दिनेश तिवारी तथा खिलावन श्रीवास, और सोनलोहर्सी मंडल में अंकित मिश्रा एवं आशीष अवस्थी को क्रमशः प्रभारी एवं सहप्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं बेलतरा विधानसभा के बेलतरा उत्तर मंडल में बृजेश शर्मा एवं अभिषेक साव, बेलतरा पश्चिम मंडल में अंकुर सिंह एवं प्रवीण सोनकर, बेलतरा दक्षिण मंडल में अनीश धीवर एवं रितेश कलवानी, तथा बेलतरा पूर्व मंडल में ललित यादव एवं विवेक यादव को क्रमशः मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ के रूप में युवाओं को राष्ट्रसेवा, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
