बिलासपुर
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 12 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं एवं आठवीं) की भर्ती होगी।
भर्ती रैली में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र JIA वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) और उनके ई-मेल के माध्यम से भेजे गए हैं। रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन लेकर आना अनिवार्य होगा।
11 अक्टूबर को अग्निवीर क्लर्क पद के लिए भर्ती परीक्षा
अग्निवीर क्लर्क पद के लिए भर्ती का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। इसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों के वे उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफलता हासिल की है।
सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल अथवा सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 2965214 पर संपर्क करें।
सेना ने उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा है कि **भारतीय सेना में चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर और पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाता है।**
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
