बिलासपुर, 1 सितम्बर 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।
जनदर्शन में ग्राम पंचायत कड़ार के सरपंच ब्रजेश दुबे ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कड़ार के मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए नक्शा, खसरा, प्रस्ताव एवं ग्राम पंचायत की 15वें वित्त की सहमति सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने कलेक्टर से कार्य की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी (रॉक) के शाला विकास समिति के सदस्य जोहन वस्त्रकार द्वारा ग्राम के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की व्यवस्था करने की बात कहीं गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता का पद रिक्त है। उन्होंने छात्र संख्या को देखते हुए विद्यालय में तत्काल अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की पदस्थापना किए जाने का अनुरोध किया है।
ग्राम उसलापुर, वार्ड क्रमांक 03 निवासी प्रमोद कुमार टण्डन ने भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिर जाने का उल्लेख करते हुए आपदा प्रबंधन सहायता कोष से मकान निर्माण के लिए सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि बारिश के कारण उनका मकान गिर गया है, जिससे परिवार को निवास की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
छत्तीसगढ़2026.10.24भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का 25 व 26 को छत्तीसगढ़ प्रवास
कवर्धा2026.10.20खप्पर निकालना: यह परंपरा पूरे भारत में अद्वितीय है, पहले कोलकाता और दंतेवाड़ा में भी प्रचलित थी, लेकिन आज यह कवर्धा की पहचान है video
BASTAR2026.10.19आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
