रायपुर/बिलासपुर
बिजली व्यवस्था के निजीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि सरकार बिजली का निजीकरण नहीं कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर लगातार दुष्प्रचार करने और लोगों के बीच गलतफहमी पैदा करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिजली को लेकर इस तरह की सुनवाई एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसी सुनवाई का यह अर्थ कतई नहीं है कि सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
वहीं, बिलासपुर में हाल ही में सामने आए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला दो लोगों के बीच व्यक्तिगत लड़ाई से शुरू हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना को लेकर स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास नहीं करने की अपील की और कहा कि सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
