breaking छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी, पुलिस अधिकारी घायल video

breaking छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी, पुलिस अधिकारी घायल video

बिलासपुर ब्रेकिंग–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।जहां पर दो पक्षों (दो समुदाय) में हुए विवाद ने तूल पकड़ते हुए पूरे मामले को गरमा दिया है।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बिलासपुर एसएसपी सहित विभाग के आला अधिकारी और सभी थाने के पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश में लगे हुए।बताया जा रहा कि मामला कोतवाली थाने के अंतर्गत खपरगंज इलाके का है।मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने किया पथराव।पथराव में कई लोगों को आई चोटें।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का मामला।विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल।दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी मौके पर आला अफसरों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *