मना करने के बाद भी एनीकट पार करने की कोशिश दो युवक मोटरसाइकिल समेत बहे
मल्हार एनीकट में बाइक समेत बह गए दो युवक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मल्हार एनीकट में उफनते नाले को बाइक से पार करने की कोशिश कर रहे दो युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों युवक बाइक समेत बहने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मल्हार एनीकट के आसपास नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। इसके बावजूद दो युवक बाइक लेकर पानी पार करने की कोशिश करने लगे। जैसे ही वे तेज धार के बीच पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक पानी के साथ बहने लगे।
अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए आगे बढ़कर दोनों युवकों को तेज बहाव से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों की जान बच गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवकों को बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बहते हुए देखा जा सकता है।
बारिश में जान जोखिम में डालकर पार कर रहे एनीकट
घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान एनीकट, रपटों और उफनते नालों को पार करने के खतरे को सामने ला दिया है। पानी की सतह कम दिखाई देने के बावजूद बहाव काफी तेज हो सकता है और ऐसे स्थानों पर वाहन का संतुलन बिगड़ते ही बड़ा हादसा हो सकता है।
मल्हार क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगों से अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव वाले एनीकट या रपटे को पार करने का जोखिम न उठाएं। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।
मना करने के बाद भी ऊफन रहे नदी पार करने की कोशिश
वीडियो बना रहे प्रत्यक्षदर्शी द्वारा यह साफ कहते सुन सकते हैं, कि उफान मार रहे नदी पार कर रहे युवक नशे में थे .जिन्हें एनीकट पार करने से मना किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बात नहीं मानी और उल्टे मना करने वालों को ही नशे में गाली देकर नदी पार करने आगे बढ़ गए . नतीजा क्या हुआ आप वीडियो में देख सकते हैं
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
