बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धोखाधड़ी के मामले में विवेचना करने के लिए कटघोरा थाने के 3 प्रधान आरक्षकों और 2 आरक्षकों ने ट्रेन से दूसरे राज्य जाने की आईजी कार्यालय से अनुमति ली, उसके बाद सभी पुलिसवाले पीड़ित पक्ष के खर्च से हवाई जहाज से विवेचना करने चले गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आईजी कार्रवाई करते हुए सभी आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
जिला कोरबा थाना कटघोरा के अपराध क्रमांक 175/26 बीएनएस की धारा 318, 3, 5 के अपराध में विवेचना के लिए ट्रेन से अन्य राज्य जाने हेतु पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय से अनुमति ली गई थी। जानकारी के अनुसार टीम में शामिल पुलिसकर्मी पीड़ित पक्ष के खर्च पर हवाई जहाज से विवेचना करने दूसरे राज्य गए। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने पर मामले की पीड़ित पक्ष के खर्च पर हवाई जहाज से विवेचना करने दूसरे राज्य गए।
बिना अनुमति हवाई यात्रा
पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। जांच में उक्त शिकायत सही पाई गई। 18 अगस्त 2026 को आईजी रामगोपाल गर्ग ने अनुमति का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति के हवाई यात्रा कर कर्तव्यों के पालन में गंभीर ‘लापरवाही बरतते हुए अनुशासनहीनता करने वाले कटघोरा थाना के प्रधान आरक्षक गुना सिन्हा, राजेश कंवर, गोपाल यादव व आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
