
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग( psc) में लगातार हो रही त्रुटियों एवं अनियमिताओं के विरोध में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं व उनके परिजनों ने हस्ताक्षर करके लोक सेवा आयोग में हो रही गड़बड़ी व घोटालों को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाया।
जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी की आह्वान पर एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी जी के निर्देशानुसार
भारतीय जनता युवा मोर्चा तखतपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अन्तर्गत J.M.P. कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव शुक्ला जी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवाओं के हित में पीएससी सम्बंधी 10 माँगो को लेकर आज प्रदेशव्यापी हस्ताछर अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें आकर हस्ताक्षर करके अपना विरोध दर्ज करवा रहे है ।,
अगर इसके बाद भी भूपेश सरकार इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही नही करती तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर छात्रहित में आंदोलन करेंगे, इस दौरान युवा मोर्चा महामंत्री तिलक देवांगन जी युवामोर्चा अध्यक्ष अजय यादव जी,राकेश तिवारी,राघवेंद्र पाण्डेय,सोहन कश्यप, सूर्या कश्यप एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और विजयपुर मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा विजयपुर मंडल के कार्यकर्ताओं मंडल अन्तर्गत ग्राम- विजयपुर,सिलतारा,बेलपान, हरदी,लिम्हा,पाली,गमंजु,जूनापारा नेवसा,सिंघनपुरी जा कर हस्ताक्षर महाभियान चलाया गया जिसमे मुख्त रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष- संतोष कश्यप,महामंत्री- दिनेश साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष- ममता त्रिपाठी,भाजयूमो अध्यक्ष- कामता कुलमित,अंकित मिश्रा,सुनील यादव,देव राज,निखिल तिवारी, विकाश कौशिक,ओमप्रकाश कौशिक, ईश्वर,राजेन्द्र ध्रुव,आशीष त्रिपाठी,एवं सभी कार्य करता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
