
बिलासपुर :- प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में भी युवा मोर्चा द्वारा जिले के मंडलों पर पीएससी की कार्य प्रणाली एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ किए जा रहे वादा खिलाफी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बेलतरा शहर मंडल में प्रमुख रूप से बेलतरा विधायक रजनीश सिंह उपस्थित थे।
युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर, सहप्रभारी कोमल सिंह ठाकुर एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने पीएससी एवं प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस विभाग संस्थान का काम युवाओं के भविष्य बनाने का है वहीं संस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारों पर युवाओं के साथ खिलवाड़ करने अमादा है। जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से आज तक लगातार पीएससी की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगते आ रहे है। राज्य सरकार की सारी भर्ती संदेह के दायरे में है। ऐसी घटनाओं से प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवाओं में भारी निराशा छा गई है। प्रदेश बेरोजगार युवा अपने आपको ठगा महसूस करने लगा है। युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को उनका हक दिलाने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है।

इसी तारतम्य में मोर्चा के मंडल कार्यकर्ता पदाधिकारी ने बिलासपुर नगर के उत्तर मंडल के महमाया चौक, मंगला चौक, साईंस कॉलेज कोनी, बेलतरा, डेंटल कॉलेज सकरी, जोंधरा चौक, यदुनंदन नगर, महामाया चौक रतनपुर, कोटा, गनियारी, विजयपुर, सीपत, पचपेड़ी, तखतपुर, जयराम नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी, रितेश नाथ, ऋषभ चतुर्वेदी, राज कैवर्त, अनिल धीवर, टिकेश्वर कौशिक, विरेन्द्र अनुरागी, लव दीक्षित, ज्ञानेन्द्र कश्यप, निलेश भार्गव, अभिलाष कुमार लोनिया, कामता कुलमित्र, तुषार चन्द्राकर, अरविंद साहू, अजय यादव, मिथलेश सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
