तिरंगा सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर का किया गया सम्मान

तिरंगा सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर का किया गया सम्मान

बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला बिलासपुर द्वारा तिरंगा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माननीय कलेक्टर, बिलासपुर का सम्मान किया।इस अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश कश्यप, जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय, जिला सचिव श्री देवेन्द्र ठाकुर, जिला कार्यालय सचिव श्री कौशल कौशिक, श्री कौस्तुभ पाण्डेय एवं श्री प्रवीण सिंह सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रध्वज और देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। संघ पदाधिकारियों ने तिरंगे के सम्मान को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और गौरव का प्रतीक बताया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *