बिलासपुर, 3 अगस्त
सखी संगम फाउंडेशन द्वारा आयोजक श्रीमती सुमन द्विवेदी के नेतृत्व में सावन तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधान एवं सोलह श्रृंगार के साथ सहभागिता कर भारतीय संस्कृति और सावन पर्व की परंपराओं को जीवंत किया।
कार्यक्रम में सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य प्रतियोगिताएं, रैंप वॉक, मनोरंजक खेल तथा सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आकर्षक आयोजन किया गया। सावन सुंदरी का खिताब श्रीमती प्रियंवदा, वर्षा सुंदरी का खिताब श्रीमती मीनू राजन तथा रिमझिम सुंदरी का खिताब श्रीमती सपना रेखानी ने अपने नाम किया। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती अरुणा दीक्षित (क्षेत्रीय कार्य प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच), श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती नीरजा सिन्हा तथा श्रीमती स्वाति तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्रीमती निहारिका त्रिपाठी ने किया। वहीं 94.3 MY FM के श्री आनंद ने मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर श्रीमती अरुणा दीक्षित ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा बिलासपुर जिले में एक लाख स्वदेशी सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य की जानकारी देते हुए महिलाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के अंत में श्रीमती सुमन द्विवेदी ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.11.02सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री2026.11.01राज्योत्सव में सजेगी सुर, संगीत और संस्कृति की महफिल
बिलासपुर2026.11.01पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : तिलकराज सलूजा
प्रेस क्लब2026.10.31बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर अपोलो हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
