रायपुर,
3 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की आवश्यकता और इसकी रूपरेखा पर सुझाव देने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति राज्य के निवासियों के व्यक्तिगत सिविल मामलों से जुड़े मौजूदा कानूनों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।
समिति ने इस महत्वपूर्ण विषय पर आम नागरिकों और राज्य में कार्यरत विभिन्न संगठनों से सुझाव और अभिमत मांगे हैं। इसमें शासकीय एवं गैर-शासकीय संगठन, सामाजिक समूह एवं समुदाय, धार्मिक संस्थाएं और राजनीतिक दल शामिल हैं।
इच्छुक नागरिक और संगठन अपने सुझाव 30 सितंबर 2026 या उससे पहले ई-मेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in, यूसीसी वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ अथवा डाक के माध्यम से समिति को भेज सकते हैं।
डाक द्वारा सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता समिति, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, कक्ष क्रमांक 201, रायपुर (छत्तीसगढ़) – 492001 के पते पर भेजे जा सकते हैं।
समिति ने सभी संबंधित नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे इस विषय पर अपने विचार, सुझाव और अभ्यावेदन समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें।
Author Profile

Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.11.02सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री2026.11.01राज्योत्सव में सजेगी सुर, संगीत और संस्कृति की महफिल
बिलासपुर2026.11.01पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : तिलकराज सलूजा
प्रेस क्लब2026.10.31बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर अपोलो हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
