बिलासपुर
1 अगस्त 2026
स्वदेशी जागरण मंच, बिलासपुर एवं स्वावलंबी भारत अभियान, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में “मैं भी स्वदेशी समर्थक” डिजिटल अभियान-2026 का शुभारंभ शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, तिलक नगर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले को एक लाख डिजिटल पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है और इस लक्ष्य की पूर्ति केवल स्वदेशी जागरण मंच की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का व्यवहारिक स्वरूप है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल माध्यमों के जरिए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेव, प्रवीण झा, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गोपाल शर्मा तथा डॉ. सुशील श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के संभाग संयोजक भृगु अवस्थी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला संयोजक नारायण गिरी गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. ललित माखीजा, भागचंद बजाज, हीरा जयसिंह, प्रदीप शर्मा, दिलीप शर्मा, मोहित जायसवाल, अरुणा दीक्षित, डॉ. देवेंद्र कौशिक, डॉ. नीता श्रीवास्तव, यश मनहर, सौमित्र गुप्ता, लता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, शिक्षाविद्, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “मैं भी स्वदेशी समर्थक” डिजिटल अभियान से जुड़कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, प्रचार-प्रसार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.11.02सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री2026.11.01राज्योत्सव में सजेगी सुर, संगीत और संस्कृति की महफिल
बिलासपुर2026.11.01पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : तिलकराज सलूजा
प्रेस क्लब2026.10.31बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर अपोलो हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
