दिल्ली/बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की प्रगति और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवासन व शहरी
कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के लगातार और निष्ठावान प्रयासों के सुखद परिणाम स्वरूप बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।
सांसद बनने के बाद से ही श्री तोखन साहू इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित थे। उन्होंने निरंतर केंद्रीय रेल मंत्रालय के समक्ष छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।
*शीर्ष नेतृत्व के सामूहिक प्रयास से बनी बात*
आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के साथ-साथ बस्तर अंचल के रेल विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
सांसद बनने के बाद से ही बिलासपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के विकास को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की यह बहुप्रतीक्षित स्वीकृति हमारे उस संकल्प की सिद्धि है। यह नई रेल लाइन केवल दूरी कम नहीं करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
