नई दिल्ली/बिलासपुर
बिलासपुर के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित 4-लेन रिंग रोड परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना की स्वीकृति एवं निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।
बैठक में तोखन साहू ने बताया कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने के उद्देश्य से लगभग ₹827.20 करोड़ की लागत से 4-लेन रिंग रोड परियोजना प्रस्तावित है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।प्रस्तावित रिंग रोड NH-130, NH-130A और NH-49 को आपस में जोड़ेगी। इसके निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने से क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के बाद तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के मूर्त रूप लेने से बिलासपुर के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से शहर का सुनियोजित विस्तार होगा, यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा और बिलासपुर के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
Author Profile
Latest entries
केंद्रीय मंत्री2026.07.29बिलासपुर रिंग रोड परियोजना को जल्द मिलेगी रफ्तार! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले तोखन साहू, ₹827.20 करोड़ के प्रस्ताव पर हुई अहम चर्चा
छत्तीसगढ़2026.07.29ठाडपाथर में महतारी सदन का लोकार्पण, महिलाओं के सशक्तिकरण को मिलेगा नया केंद्र
snakes bite2026.07.29video करेले के ढेर से निकलकर सब्जी खरीद रहे युवक को डसा नाग, बाजार में मची भगदड़
छत्तीसगढ़2026.07.29बागेश्वर धाम से लौटते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
