बिलासपुर/ललितपुर।
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी हाईवे पर उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे जा टकराई।
हादसे में किरण सिंहदेव और कार चालक को चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किरण सिंहदेव की कमर में चोट आई है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं उनकी पत्नी और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, किरण सिंहदेव को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक भाजपा संगठन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.09.1317 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान : धरमलाल कौशिक
उप मुख्यमंत्री2026.09.12उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में 52.41 करोड़ रुपए के सड़क विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
elephant rescue2026.09.11गणेश चतुर्थी से पहले ‘गणेश’ स्वरूप हाथी की बची जान, गर्दन में फंसा था ट्रैक्टर का टायर, देखिए वीडियो
प्रवक्ता2026.09.11छत्तीसगढ़ में तेज गति से हो रहा अन्त्योदय और ग्रामीण विकास की दिशा में काम..प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने सक्ती में विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात और 2 लाख गरीबों के गृह प्रवेश पर भाजपा ने केंद्र व विष्णुदेव सरकार का जताया आभार
