रायपुर –
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर में पदस्थ सहायक संचालक (मूल पद प्राचार्य) डॉ. अजय कौशिक को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह आदेश 20 जुलाई 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। इस अंतरिम व्यवस्था से जिले में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और विभागीय गतिविधियों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
