बिलासपुर
- भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा नक्सली हिड़मा को अपना “रोल मॉडल” बताए जाने संबंधी कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों, पीड़ित परिवारों और पूरे छत्तीसगढ़ की भावनाओं का घोर अपमान है।
दीपक सिंह ने कहा कि अटल श्रीवास्तव को तत्काल अपने कथित बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यदि उन्होंने वास्तव में हिड़मा जैसे खूंखार नक्सली का महिमामंडन किया है, तो उन्हें प्रदेश की जनता, शहीद जवानों के परिजनों, नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों और जनजातीय समाज से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम निर्दोष नागरिकों की हत्या, सुरक्षा बलों पर कायराना हमलों और वर्षों तक छत्तीसगढ़ में भय का वातावरण बनाने से जुड़ा रहा हो, उसे “रोल मॉडल” बताना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता। ऐसे बयान नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को कमजोर करने वाले हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व से भी पूछा कि क्या वह अटल श्रीवास्तव के कथित बयान से सहमत है। यदि नहीं, तो कांग्रेस को तत्काल अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करते हुए संबंधित बयान से स्वयं को अलग करना चाहिए तथा उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता नक्सलवाद के विरुद्ध मजबूती से खड़ी है और किसी भी कीमत पर नक्सली हिंसा या उससे जुड़े व्यक्तियों के महिमामंडन को स्वीकार नहीं करेगी।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
