बिलासपुर
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला के सतत प्रयासों एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप क्षेत्र को कुल ₹1 करोड़ 12 लाख की महत्वपूर्ण विकास सौगात प्राप्त हुई है। इसमें मंगला मुक्तिधाम उद्यान निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) से ₹50 लाख तथा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा के 11 विकास कार्यों के लिए ₹62 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंगला क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मंगला मुक्तिधाम के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹50 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से मुक्तिधाम में उद्यान निर्माण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं परिसर का व्यवस्थित सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम संस्कार हेतु आने वाले नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण उपलब्ध होगा। यह कार्य नगर पालिक निगम बिलासपुर के माध्यम से कराया जाएगा।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को भी विकास की नई सौगात मिली है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रयासों से 11 विकास कार्यों के लिए ₹62 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत कार्यों में ग्राम मेलानाडीह में पंचायत भवन अहाता निर्माण (₹10 लाख), ग्राम सिंघरी में सीसी रोड निर्माण (₹2.60 लाख), ग्राम डगनिया में शेड निर्माण (₹3.50 लाख), ग्राम सरवनदेवरी में दो सीसी रोड निर्माण कार्य (₹5.20 लाख), ग्राम उरतुम में निर्मल घाट निर्माण (₹2.60 लाख), ग्राम रमतला में निर्मल घाट निर्माण (₹2.60 लाख), ग्राम मदनपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य (₹10.40 लाख), ग्राम अकलतरी में सीसी रोड निर्माण कार्य (₹5.20 लाख), ग्राम सेमरा में शेड निर्माण (₹4 लाख), ग्राम रमदई में अहाता निर्माण (₹5.80 लाख) तथा ग्राम गिधौरी में नाली निर्माण (₹5.91 लाख) शामिल हैं।
विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि मंगला मुक्तिधाम के उन्नयन की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे, जिसे प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष लगातार उठाया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा में विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति मिल रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार प्रयास जारी रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने इन महत्वपूर्ण स्वीकृतियों के लिए विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से बेलतरा विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनता की वर्षों पुरानी मांगें लगातार पूरी हो रही हैं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
