सड़क निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीण
जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में डोंगाकोहरौद सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। व्यापारियों ने भी समर्थन में दुकानें बंद रखीं।
पामगढ़ में सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने बारिश के बीच अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जिससे शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
ग्रामीणों का कहना है कि, लंबे समय से डोंगाकोहरौद क्षेत्र की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।
अंबेडकर चौक पर चक्काजाम के कारण शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों ने दी समझाइश
चक्काजाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण को लेकर ठोस निर्णय और स्पष्ट आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.28CG News : सरकारी स्कूल में आसाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, प्रभारी प्राचार्य पद से हटाए गए
छत्तीसगढ़2026.10.28दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए चलेगी दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेन, रायपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, नोट कर लें शेड्यूल
छत्तीसगढ़2026.10.28सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़2026.10.28CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला, 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार
