
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में हो रहे घोटाले एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम 10 सूत्रीय माँगो को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ज़िलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के निर्देशानुसार मंडल स्तर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का
तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियानके तहत आज गनियारी में भाजयुमो द्वारा कुरसी टेबल एवम बैनर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया |
जिसमें बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं व उनके परिजनों ने हस्ताक्षर करके लोक सेवा आयोग में हो रही गड़बड़ी व घोटालों को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाया गया जिसमें युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य व गनियारी मंडल प्रभारी अल्पेश दुवेदी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवाओं के हित में पीएससी सम्बंधी 10 माँगो को लेकर आज प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें आकर हस्ताक्षर करके अपना विरोध दर्ज करवा रहे है , इस हस्ताक्षर अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री ऋषि मुनि पटेल ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिलाष लोनिया, एवम समस्त मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
