रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की है।
भाजपा सांसद श्री पाण्डेय ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा है। यह विश्वविद्यालय 14 अक्टूबर, 1956 से स्थापित है और इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में पूरा सम्मान मिलना चाहिए। यह हमारे शास्त्रीय संगीत व नृत्य कला को समर्पित एशिया का पहला विश्वविद्यालय है, जिसमें कत्थक भरतनाट्यम लोक संगीत सहित अनेक विधाओं की शिक्षा दी जाती है। इस संस्थान में विदेशी छात्र-छात्राएँ भी अध्यनरत हैं, अत: इसको केंद्रीय विश्वविद्यालय दर्जा दिया जाए।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.06.10सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
रायपुर2026.06.10भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर की विशेष पूजा-अर्चना
बिलासपुर2026.06.10जनता के हितों पर सुशासन सरकार सजग,सस्ती लोकप्रियता पाने कोंग्रेसी कर रहे हंगामा:प्रणव शर्मा
बिलासपुर2026.06.10सेवा, सुशासन और संकल्प : 12 साल की यात्रा ने रचा इतिहास : सावित्री ठाकुर
