बिलासपुर
बिलासपुर शहर के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के राश्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर की नेतृत्व पूरी तरह से हताशा के दौर से गुजर रही है। केन्द्र में तीन बार लगातार एनडीए भाजपा की सरकार बनी है इससे साफ स्पश्ट होता है कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार चाहती है। एसआईआर के बाद बिहार में बहुत बड़ी जीत एनडीए भारतीय जनता पार्टी को मिली है उससे कांग्रेस पूरी तरह से घबरा गई है। इसलिये कांग्रेस नेतृत्व चाहती है कि किसी भी प्रकार से एसआईआर का काम बंद हो इसलिये निराधार बाते कर रहे है।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जो अपना नाम भिलाई में दर्ज होना बता रहे है जब हमारे कार्यकर्ताओं ने इस इपिक नम्बर के माध्यम से जॉच करवाया तो इसमें महिला अमुदिता दुबे के नाम से दर्ज है। कांग्रेस के पदाधिकारी निराधार बाते करके मीडिया में आने की कोशिश कर रहे। कांग्रेस के पदाधिकारियों को जनता के हित से कोई सरोकार है कांग्रेस पदाधिकारी अपनी राजनीति चमकाने के लिये उलूल-जुलूल बयान बाजी कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
