रायपुर
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दीवाली व धनतेरस के पावन पर्व पर आज “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की थीम पर रंगोली बना कर स्वदेशी का संदेश दिया। रंगोली बनाने में महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी मदद की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, चंदूलाल साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
