बिलासपुर, 13 अगस्त 2025
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 14 अगस्त को मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साव सवेरे 9.30 बजे नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सड़क मार्ग से रवाना होकर 12 बजे मुंगेली पहुंचेंगे। वे शासकीय एसएनजी महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.45 बजे मुंगेली के झूलेलाल मंदिर परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उप मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित मौन रैली में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे विनोबा नगर में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ करेंगे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
