रायपुर, 2 अगस्त 2025
आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक सभागार, जोरा रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त वितरण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश से वर्चुअल माध्यम से देश के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को ₹20,500 करोड़ की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया तथा किसानों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “किसानों की खुशहाली ही देश की मजबूती का आधार है”।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, कुलपति श्री गिरीश चंदेल, दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, रायपुर आयुक्त श्री महादेव कावरे, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
