दिनांक – 01/08/2025
स्थान – रायपुर
मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर, नवा रायपुर में भव्य रूप से आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी को उनकी अद्वितीय संगठनात्मक क्षमता, निरंतर सक्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदेशभर में 9 वां स्थान एवं रायपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान विधायक श्री मिश्रा जी के अथक प्रयासों और कार्यकर्ताओं के साथ गहन जुड़ाव का परिणाम है। उन्होंने सदस्यता अभियान में उत्तर विधानसभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, जिससे प्रदेशभर में एक नई प्रेरणा स्थापित हुई।

सम्मान ग्रहण करते हुए विधायक श्री मिश्रा जी ने कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उत्तर विधानसभा की जनता और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। आप सभी के अथक परिश्रम और विश्वास ने ही इस उपलब्धि को संभव बनाया है। मैं पूरे मनोयोग से जनता की सेवा और संगठन के विस्तार में कार्य करता रहूंगा।”
समारोह में प्रदेशभर के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देकर अधिक से अधिक सदस्य जोड़े और संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री पवन साय जी, मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉक्टर रमन सिंह जी, उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, सरोज पांडे जी सहित प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, ऊर्जा और गर्व से भरा हुआ था, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प दोहराया गया।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.05.15सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर2026.05.15भू-जल संरक्षण को बनाना होगा जनआंदोलन : विधायक सुशांत शुक्ला
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
