
* जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…*
मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन दुविधा में रहेगा। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना बन रही है। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने का आयोजन होगा। संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.06.11जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा : अंकित गौरहा
उप मुख्यमंत्री2026.06.10सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
रायपुर2026.06.10भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर की विशेष पूजा-अर्चना
बिलासपुर2026.06.10जनता के हितों पर सुशासन सरकार सजग,सस्ती लोकप्रियता पाने कोंग्रेसी कर रहे हंगामा:प्रणव शर्मा
