युवा हमारे भविष्य के नागरिक, उन्हें करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

युवा हमारे भविष्य के नागरिक, उन्हें करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर,

15 जून 2025

। युवा ही वह शक्ति है, जो दुनिया को अपने इशारों पर चला सकती है। देश की युवा शक्ति अनुशासित होगी, शिक्षित होगा, तभी वह देश-दुनिया में आगे बढ़ सकेगा। निश्चित ही भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कही।

श्री साव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि, हमारे युवा भविष्य के नागरिक है। आने वाले समय में इन्हीं युवाओं के हाथों में देश का बागडोर होगा, इसलिए उन्हें भविष्य की समस्याओं पर चिंता करनी होगी। आज उन्हें शुद्ध पेयजल और पर्यावरण की चिंता करनी होगी। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने देश में स्वच्छता का बड़ा अभियान चलाया। जब तक हम में स्वच्छता का संस्कार नहीं आएगा तो यह देश आगे नहीं बढ़ सकेगा। करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी।
श्री साव ने कहा कि, पाश्चात्य जीवन शैली बेहद खतरनाक है। इसे त्यागना होगा। उन्होंने सभी छात्रों को भारतीय सनातन परंपरा, संस्कार और संस्कृति को लेकर आगे बढ़ने की सीख दी।

गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एलसीआईटी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर के युगांतर यूथ समिट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, युगांतर यूथ समिट एक प्रेरणादायक आयोजन है, इसमें युवाओं की ऊर्जा, विचारशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखकर गर्व हुआ। श्री साव ने कहा कि, युवा शक्ति ही भारत का भविष्य है, और ऐसे मंच उनके नेतृत्व कौशल एवं सामाजिक जागरूकता को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, डॉ देवेंद्र कौशिक जी, श्री राजेश सिंह जी, स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *